शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को मुंबई में पार्टी के सांसदों, विधायकों और शहर के पदाधिकारियों की बैठक के दौरान एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने आगामी महापालिका चुनाव पर भी बात की। डिप्टी सीएम शिंदे ने सभा में देवेंद्र फडणवीस के साथ कोल्ड वॉर की अटकलों को भी सिरे से खारिज कर दिया।
बालासाहेब ठाकरे का चेला हूं - शिंदे
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, वह बालासाहेब ठाकरे के चेले हैं। ढाई साल मैं पांव में पहिये लगाकर घूमता रहा। मैंने एक दिन भी छुट्टी नहीं लेता था। ढाई साल में ठंडे बस्ते में पड़ी परियोजनाएं शुरू की। मैंने पांच महीनों में नई योजना और विकास का मेल बिठाया और लोकसभा का वातावरण बदल दिया और महायुति के 237 विधायक चुनकर आये।
बालासाहेब ने कार्यकर्ताओं में कभी भेदभाव नहीं किया
इसके साथ ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा है कि, पार्टी को अगर बड़ा करना है तो कार्यकर्ताओं को बड़ा बनाओ, उन्हें पद दो। बालासाहेब ठाकरे ने कार्यकर्ताओं में कभी भेदभाव नहीं किया। इस महाराष्ट्र में पार्टी क्यों नहीं बढ़ सकी क्योंकि अगर कोई अच्छा भाषण भी करता था तो उसको भाषण देने से रोका जाता था। उसके पर कतर दिए जाते थे।
आप हमेशा गालियां और श्राप देते हैं
शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने विपक्षी दल शिवसेना यूबीटी पर निशाना साधते हुए कहा कि, जो गया उसे ये कचरा की उपाधि देते हैं। पर मैं तो बालासाहेब के विचार को आगे लेकर बढ़ रहा हूं। आप हमेशा गालियां और श्राप देते हैं। क्या आपकी पार्टी गाली सेना हो चुकी है। सुबह शाम सिर्फ एकनाथ शिन्दे का नाम लेते हैं।
जहां खड़ा होता हूं, वहीं से लाइन शुरू होती है
उन्होंने आगे कहा कि, आप मेरी लाइन क्या छोटी करेंगे- एकनाथ शिंदे जहां खड़ा होता है वहीं से लाइन शुरू होती है। शरद पवार साहब के हाथों महादजी शिंन्दे पुरस्कार दिया गया। मेरा सम्मान हुआ वे भी उन्हें बर्दाश्त नही होता। शरद पवार साहब ने मेरी तारीफ की और कहा कि पचास साल के इतिहास में शहरी इलाकों की समस्या की जानकारी रखने वाला एकलौता नेता एकनाथ शिंदे है।
Comments (0)