गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों-शोरों से जारी हैं। आपको बता दें कि, 26 जनवरी को हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली में परेड का आयोजन किया जाता है। 26 जनवरी की परेड में इस बार टेक्टिकल बैलेस्टिक मिसाइल प्रलय और एंटी गाइडेड मिसाइल नाग दोनों ही दिखाई देंगी। दोनों ही स्वदेशी हैं और इसे भारतीय सेना के लिए ही बनाया गया है।
प्रलय मिसाइल शॉर्ट रेंज बैलेस्टिक मिसाइल है
आपको बता दें कि, टेक्टिकल बैलेस्टिक मिसाइल प्रलय 26 जनवरी की परेड में पहली बार लोगों को दिखाई देगा। इस मिसाइल की खासियत है कि यह अपने साथ न्यूक्लियर हथियार भी ले जाने में सक्षम है। वहीं रक्षा मंत्रालय द्वारा इस मिसाइल के खरीद को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है। आपको बता दें कि, प्रलय मिसाइल शॉर्ट रेंज बैलेस्टिक मिसाइल है।
कर्तव्य पथ पर दिखेगी नाग मिसाइल
इस मिसाइल की रफ्तार 1 से 1.6 मैक के लगभग है। प्रलय का वजन करीब 5 टन है और यह पारंपरिक होने के साथ साथ परमाणु हथियारों को अपने साथ ले जाने में सक्षम है। बता दें कि दिसंबर 2021 में प्रलय का पहला परीक्षण किया गया था। आपको बता दें कि, इस मिसाइल का दूसरा परीक्षण अगले ही दिन किया गया और इसका तीसरी परीक्षण साल 2023 में किया गया था, जिसमें हर परीक्षण में यह मिसाइल सफल साबित हुई।
कर्तव्य पथ दिखाई देगा एंटी टैंक
आपको बता दें कि, कर्तव्य पथ पर इस गणतंत्र दिवस एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल नाग भी दिखाई देगी। नागर को डीआरडीओ ने शोकेस किया था। बता दें कि, भारतीय सेना में शामिल होने से ठीक पहले यह मिसाइल कर्तव्य पथ की परेड में दिखेगी।
Comments (0)