आज PM मोदी श्रीनगर दौरे पर हैं। पीएम ने आज जम्मू-कश्मीर को 6400 करोड़ रुपये की कई सौगात दी। श्रीनगर के बक्शी स्टेडियम ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने 53 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का मकसद कृषि, पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि, पिछले 10 साल में कश्मीर का विकास हुआ है। पीएम मोदी का श्रीनगर से लगाव है, पिछले 4 सालों में लंबे समय के फासले को कम करते हुए विकास की धारा में जोड़ा जा सका है।