नई दिल्ली: भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक भाई दूज देशभर में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भी देशवासियों को त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संस्कृत श्लोक साझा करते हुए भाई-बहन के रिश्ते की अहमियत बताई।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संस्कृत श्लोक के साथ दी शुभकामनाएं
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भाई दूज के अवसर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की। उन्होंने संस्कृत श्लोक के माध्यम से भाई की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना की।
अनुराग ठाकुर ने X पर लिखा,
"भ्रातरं दीर्घायुं कुरु सुखसंपदाम्।
सर्वरोगनिवृत्तिं कुरु मंगलं भवेत्॥"
इसके साथ उन्होंने लिखा,
भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह एवं विश्वास के प्रतीक महापर्व भाई दूज की मंगलकामनाएं…
भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है भाई दूज
भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते और आपसी विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।वहीं, भाई भी अपनी बहनों की रक्षा और हर परिस्थिति में उनका साथ देने का संकल्प लेते हैं।