उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत हंगामें दार हुई। समाजवादी के सभी विधायक काले कपड़े पहनकर सदन में पहुंचे और जमकर बवाल काटा। समाजवादी विधायकों के हंगामे पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि, सपा के सदस्य शोर मचा रहे हैं। वहीं खन्ना के बयान पर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, हम सदन में शोर नहीं मचा रहे हैं, मगर जब सरकार बहरी हो जाए तो हम उसे जगाने का काम कर रहे हैं।
अखिलेश यादव ने सरकार को घेरते हुए कहा कि, क्या जब रेवेन्यू सरप्लस है तो खेती-किसानी के यंत्रों पर GST की दर कम नहीं होनी चाहिए?