आज यानी 05 जनवरी को मुरली मनोहर जोशी अपना 91वां जन्मदिन मना रहे हैं। डॉ. जोशी ने भारत में तीन मंत्रालयों मानव संसाधन विकास मंत्रालय, विज्ञान एवं तकनीक और समुद्री विकास का जिम्मा संभाला है। आधुनिक, मजबूत और विविधतापूर्ण भारत के काफी प्रशंसक हैं। जनसंघ नेता, जनता की राय को ठेस पहुंचाने और भड़काऊ भाषण देने व दंगे भड़काने के आरोप में मुरली मनोहर जोशी को कई बार गिरफ्तार किया गया।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी को उनके 90वें जन्मदिन पर आज यानी की रविवार को बधाई दी और उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।