हरियाणा के घरों में हुक्के का होना आम बात है। मिली जानकारी के अनुसार, हुक्के के शौकीन लोगों को हरियाणा की खट्टर सरकार ने झटका देने की तैयारी कर ली है। आपको बता दें कि, राज्य में मौजूद बार, रेस्टोरेंट और क्लबों में हुक्का पहले से ही बैन है। इसके बावजूद हुक्के के इस्तेमाल पर लगाम नहीं लग पा रही है। अब बीजेपी सरकार ने इस पर प्रतिबंध को लेकर और भी सख्ती करने जा रही है।
हुक्का बार चलाने वालों के खिलाफ गैर जमानती धारा लगाने के साथ ही लाखों रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया जाएगा।