कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज यानी की सोमवार को मंहगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा और जोरदार तंज कसा है। इस दौरान खड़गे ने अपने सोशन मीडिया के "एक्स" अकाउंट पर साझा किया है।
महँगाई ने बनाया जनता को कंगाल
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने "एक्स" में लिखा है कि, ये कैसा "अमृत काल"? जिसमें महँगाई ने बनाया जनता को कंगाल ! हाल ही में प्रकाशित कुछ ताज़ा रिपोर्ट्स कहती हैं -देश के 74% लोग स्वस्थ आहार का खर्च नहीं जुटा सकते।
पिछले 5 सालों में एक आम थाली के दाम में 65% की बढ़ोतरी हुई।
200 सब्सिडी के बावजूद, उज्ज्वला योजना के चार लाभार्थियों में से एक ने पिछले साल शून्य या एक ही LPG सिलेंडर रिफिल लिया।