Ramcharitmanas controversy : बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर सिंह आजकल विवादों में घिर गये हैं। प्रो. चंद्रशेखर ने रामचरितमानस (Ramcharitmanas controversy) पर उठाए थे। उन्होंने मानस को नफरत फैलाने वाला और महिलाओं को शिक्षा से दूर रखने वाला बताया है। जिसके बाद देशभर में सियासी बवाल मच गया है। जिसपर अब राजनीतिक पार्टियों ने निशाना साधना शुरु कर दिया है। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने प्रो. चंद्रशेखर सिंह के इस बयान की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि- प्रो. चंद्रशेखर सिंह शिक्षा मंत्री होकर देश को जोड़ने के बजाय तोड़ने की बात कर रहे है।
बीजेपी प्रवक्ता पूनावाला ने भी साधा निशाना
प्रो. चंद्रशेखर सिंह के इस विवादिद बयान को बीजेपी प्रवक्ता पूनावाला ने आड़े हाथ लिया है। पूनावाला ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि, बिहार के शिक्षा मंत्री ने कहा कि, रामचरित मानस नफरत फैलाने वाला ग्रंथ है। कुछ दिन पहले जगदानंद सिंह ने भी राम जन्मभूमि को नफरत की जमीन बताया था। उन्होंने कहा कि, यह संयोग नहीं, वोट बैंक का उद्योग है। हिंदू आस्था पर करो चोट, ताकि मिले वोट। रामचरितमानस पर विवादित बयान देकर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर बुरे फंसे हैं। तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। Read more-RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान- हमें अपने धर्म पर दृढ़ रहना चाहिए, चाहे इसके लिए हमें मरना ही क्यों ना पड़े
मधेपुरा से RJD के विधायक
बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर मधेपुरा से RJD के विधायक हैं। चंद्रशेखर सिंह दूसरी बार बिहार सरकार में मंत्री बने हैं। साल 2015 में महागठबंधन की सरकार में उनको आपदा प्रबंधन मंत्री बनाया गया था। चंद्रशेकर ने तीसरी बार चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाई और 2020 के विधानसभा चुनाव में मधेपुरा सीट पर पप्पू यादव और जेडीयू के प्रवक्ता निखिल मंडल को हराया।
Comments (0)