बिहार में JDU और RJD को समय-समय पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। विपक्षी पार्टी सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में चिराग पासवान ने एक ऐसा खुलासा किया है जिससे सीएम नीतीश कुमार की टेंशन और ज्यादा बढ़ सकती है।
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने दावा किया है कि, खरमास के तुरंत बाद सीएम नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड में एक बड़ी टूट होगी।