मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। मणिपुर के सैबोल गांव से केंद्रीय बलों को कथित रूप से नहीं हटाए जाने को लेकर भीड़ ने कांगपोकपी जिले में शुक्रवार शाम को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर हमला कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सैबोल गांव इंफाल पूर्वी जिले की सीमा पर स्थित है। इस हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर है। इसके अलावा कांगपोकपी के एसपी भी घायल हो गए हैं। राज्य 3 मई 2023 से हिंसा की आग में लगातार जल रहा है। कुकी संगठन सैबोल गांव में 31 दिसंबर को सुरक्षा बलों द्वारा महिलाओं पर कथित रूप से लाठीचार्ज किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने गांव में केंद्रीय बलों, खासकर सीमा सुरक्षा बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की लगातार तैनाती पर अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए कार्यालय पर पथराव किया और अन्य चीजें भी फेंकी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के परिसर में रखे जिला पुलिस के वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। मणिपुर के सैबोल गांव से केंद्रीय बलों को कथित रूप से नहीं हटाये जाने को लेकर भीड़ ने कांगपोकपी जिले में शुक्रवार शाम को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर हमला कर दिया।
Comments (0)