बीजेपी के दिग्गज नेता व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज यानी की सोमवार को पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार पर कई आरोप लगाये हैं। बीजेपी नेता ने पश्चिम बंगाल सरकार पर 'सरकार विरोधी ताकतों' को संरक्षण और आश्रय देने और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार करने वालों का समर्थन करने का आरोप लगाया है।
बीजेपी ने आरोप लगाया है कि, टीएमसी ने पश्चिम बंगाल को 'आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह' में बदल दिया है।