कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अपने एक बयान को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए हैं। आरपीआई के नेता और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने उन्हें इस बयान पर घेरा है। आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता खड़गे ने कहा था कि, NDA सरकार गलती से बनी है। पीएम मोदी के पास जनादेश नहीं है। ये सरकार कभी भी गिर सकती है। हम सब लोगों को देश को मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहिए। खड़गे ने आगे कहा था कि, हमारे प्रधानमंत्री की आदत यह है कि, जो चीजें ठीक से चलती हैं वे उसे चलने नहीं देते हैं।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि, NDA सरकार गलती से बनी है। पीएम मोदी के पास जनादेश नहीं है। ये सरकार कभी भी गिर सकती है।
Comments (0)