अयोध्या - साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है। धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ग्रहण काल के दौरान दर्शन व्यवस्था पूरी तरह बंद रहेगी।
मंदिर परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं
मंदिर प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे से लेकर रात 8:30 बजे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने यह निर्णय लिया
गौरतलब है कि सनातन परंपरा के अनुसार ग्रहण के समय मंदिरों में नियमित पूजा-पाठ और दर्शन स्थगित कर दिए जाते हैं। इसी परंपरा का पालन करते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने यह निर्णय लिया है।
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से की ये अपील
बताया गया है कि ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर परिसर की विधि-विधान से शुद्धि की जाएगी। इसके उपरांत विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कर मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए पुनः खोल दिए जाएंगे। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय का पालन करें और दर्शन के लिए ग्रहण समाप्ति के बाद ही मंदिर पहुंचें।
Comments (0)