कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकी हमले का हवाला देते हुए बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ‘नया कश्मीर' नीति के विफल रहने का आरोप लगाया और सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस हमले की निंदा करने का समय क्यों नहीं मिला और उन्होंने चुप्पी क्यों साध रखी है? पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने एक बयान में यह आरोप भी लगाया कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार की झूठे ही सीना ठोकने की वजह से राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचा है।
कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकी हमले का हवाला देते हुए बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ‘नया कश्मीर' नीति के विफल रहने का आरोप लगाया