लोकसभा चुनाव 2024 खत्म हो गए हैं। 4 जून को आये चुनावी नतीजों के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। सरकार का गठन होने के साथ ही मंत्रियों को उनके मंत्रालय भी सौंप दिए गए हैं। इससे पहले 4 जून को आये चुनावी नतीजों में 240 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी। हालांकि, पार्टी को पश्चिम बंगाल में तगड़ा झटका लगा और उसकी सीटें 2019 में 18 से घटकर इस बार 12 हो गईं। बंगाल में भाजपा के प्रदर्शन पर तृणमूल कांग्रेस लगातार हमलावर है। इसी बीच, तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि चुनाव के नतीजों ने भाजपा के अहंकार और अभिमान को धूल में मिला दिया है।
इस लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने 42 में से 29 सीटें जीतीं। पार्टी ने 2019 के चुनावों की तुलना में अपनी सीटों की संख्या में सात सीटों का सुधार किया। वहीं भाजपा को बंगाल में तगड़ा झटका लगा और उसकी सीटें 18 से घटकर 12 हो गईं।
Comments (0)