पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जैसी स्थिति के कारण वेस्ट एशिया में रहने वाले भारतीयों में चिंता बढ़ गई है। इसी के मद्देनजर नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा ने पैसेंजर एडवाइजरी जारी की है।
दिल्ली एयरपोर्ट की पैसेंजर एडवाइजरी का संदेश
दिल्ली एयरपोर्ट ने प्रेस एडवाइजरी में कहा कि मिडिल ईस्ट की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के कारण पश्चिम दिशा की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, विशेषकर यूरोप और अमेरिका जाने वाली फ्लाइट्स, में देरी, रीरूटिंग या शेड्यूल बदलाव हो सकते हैं।एडवाइजरी में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट आने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से नवीनतम फ्लाइट जानकारी अवश्य जांच लें।
सरकार का संदेश
यह एडवाइजरी एक प्रिवेंटिव कदम के रूप में जारी की गई है ताकि अफवाहों और सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों से बचा जा सके। सरकार यह संकेत दे रही है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, लेकिन यात्रियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
भारत सरकार ने कहा है कि मिडिल ईस्ट तनाव के कारण फ्लाइट रूट प्रभावित हो सकते हैं और कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को देरी या पुनर्निर्धारण का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों से आग्रह है कि एयरपोर्ट पहुंचने से पहले एयरलाइन से पुष्टि करें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा रखें।
Comments (0)