रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर नर्सिंग इंटर्न्स के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नर्सिंग इंटर्न्स के स्टाइपेंड में ऐतिहासिक 27 गुना तक बढ़ोतरी की है।
एलएनजेपी अस्पताल में किया औचक दौरा
मुख्यमंत्री ने एलएनजेपी अस्पताल में नर्सों से मुलाकात की और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में दवाइयां अपना काम करती हैं, लेकिन मरीजों को हिम्मत और भरोसा नर्सों की मुस्कान से मिलता है।
“नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़”
रेखा गुप्ता ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनका योगदान अमूल्य है। कई बार परिवार दूर होता है, लेकिन नर्स ही मरीजों का सबसे बड़ा सहारा बनती हैं।
नई नियुक्तियों से व्यवस्था होगी मजबूत
मुख्यमंत्री ने बताया कि नई नियुक्तियों के जरिए स्वास्थ्य व्यवस्था में नर्सिंग समुदाय की भूमिका को और मजबूत किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य नर्सों को बेहतर अवसर और सम्मान देना है।
सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सभी नर्सों को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी नर्सों की सेवा, धैर्य और संवेदनशीलता मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।