देश की राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों को सोमवार (2 मार्च) को ईमेल के माध्यम से बम धमाके की चेतावनी मिली। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। एहतियातन स्कूल परिसरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
धमकी मिलते ही प्रशासन ने बिना देर किए स्कूल भवन खाली करा दिए। सभी छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और सभी बच्चे सुरक्षित हैं।
किन स्कूलों को मिली बम की धमकी?
- दिल्ली कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल
- मयूर विहार का सलवान पब्लिक स्कूल
- जनकपुरी का मीरा पब्लिक स्कूल
- बल्लीमारान स्थित राबिया गर्ल्स स्कूल
- बरामखंबा रोड स्थित स्टेट्समैन हाउस में एक्सिस बैंक
चंडीगढ़ के स्कूलों को भी मिली थी धमकी
आपको बता दें कि, हाल ही में 27 फरवरी को पंजाब के विवेक हाई स्कूल, गुरुकुल भवन विद्यालय सहित कई प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस वक्त धमकी भरा ईमेल मिलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया था। ईमेल में लिखा था कि आने वाले 2 दिनों में पूरे चंडीगढ़ में बम विस्फोट होंगे। धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने बच्चों को घर वापस भेज दिया है।
Comments (0)