बिहार की नीतीश सरकार के एकेडमिक कैलेंडर पर बवाल मच गया है। आपको बता दें कि, इस कैलेंडर में रामनवमी और रक्षाबंधन की छुट्टी नहीं दी गई है, लेकिन ईद-बकरीद पर अवकाश को बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही राज्य के शिक्षकों की भी छुट्टियां कैसिल कर दी गई हैं। इसको लेकर विपक्षी दल बीजेपी नीतीश सरकार पर हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम नीतीश कुमार और लालू यादव पर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करार दिया है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, जिस तरह से लालू यादव और नीतीश सरकार हिंदुओं पर हमला कर रही है।