आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान रखते हुए आज यानी की शनिवार को दिल्ली की सभी 7 सीटों पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच अलायंस का एलान हो गया है। इस घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आ रही है।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया है। गठबंधन के तहत दिल्ली में आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली पर चुनाव लड़ेगी। वहीं कांग्रेस को पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक की सीट मिली है।