देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में घोसी विधानसभा पर होने वाले उप चुनाव को लेकर राजनीति गर्म है। घोसी सीट पर जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है। इस बीच उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सपा पर बड़ा आरोप लगाया है। बीजेपी नेता ने दावा करते हुए कहा कि, घोसी विधानसभा में समाजवादी पार्टी हिंसा करवा सकती है। वहां बड़ी संख्या में अराजकतत्व आ चुके हैं।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि, निर्वाचन आयोग से मिलकर बताएंगे कि, कैसे चुनाव जीतने के लिए समाजवादी पार्टी गुंडागर्दी पर उतारू है।