देश के कई हिस्सों में जहां लंबे समय से बारिश नहीं हुई है, वहीं कुछ राज्यों में बारिश का दौर थम नहीं रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बीते 24 घंटे में 20 सेमी बारिश हुई है। वहीं केरल व तेलंगाना में भी 15 सेमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि 7 या 8 सितंबर से एक बार फिर मानसून सक्रिय हो सकता है और आने वाले कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आने वाले 5 से 6 दिनों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए अगले 5 दिनों का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के पास 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती है। ऐसे में समुद्र किनारे जाने की गलती न करें। मछुआरों को भी समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
IMD के मुताबिक 8 सितंबर के दौरान प्रायद्वीपीय भारत, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून की स्थिति जारी रहने की संभावना है। ओडिशा में 5 सितंबर को भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश में आज बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।

Comments (0)