आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा के गुंडों ने शुक्रवार को विकासपुरी में एक पदयात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमला बोला है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा जानती है वो अरविंद केजरीवाल को चुनाव में नहीं हरा सकती तो गंदी राजनीति कर उनकी जान लेना चाहती है। पहले फर्जी केस में जेल में इन्सुलिन रोककर तो अब जानलेवा हमला करवाकर भाजपा अरविंद केजरीवाल की जान लेना चाहती है।
आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा के गुंडों ने शुक्रवार को विकासपुरी में एक पदयात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमला बोला है।
Comments (0)