ED ने आज यानी की गुरुवार को TMC के कद्दावर नेता शेख शाहजहां और उनके सहयोगियों के खिलाफ जमीन हड़पने के आरोप में पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में कई स्थानों पर छापेमारी की। ED ने अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर आज 4 स्थानों पर छापेमारी की है। आपको बता दें कि, यह छापेमारी यौन शोषण के आरोपों का भी सामना कर रहा शाहजहां को बंगाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के कुछ ही दिनों बाद हुई है।
ED ने दावा किया है कि, पश्चिम बंगाल के राशन वितरण घोटाले में 10 हजार करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है।