पीएम मोदी ने तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन किए हैं। इस दौरान पीएम ने दक्षिण भारतीय कपड़े पहने हुए थे। पीएम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि, पीएम मोदी पारंपरिक वेश भूषा वेष्टि और अंग वस्त्रम पहनकर तिरुपति बालाजी मंदिर गए।
पीएम मोदी ने मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश किया और भगवान वेंकटेश की अर्चना के साथ महाआरती के दर्शन किए।