यूपी के संभल में मिल रहे नए कूपों को लेकर कल्किधाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व कांग्रेस नेता प्रमोद ने कहा कि, भगवान के अवतार से पहले ऐसे चमत्कार होते हैं। आगे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने यह भी कहा कि, एक प्रामाणिक और ऐतिहासिक भगवान श्री कल्कि का अवतार संभल में होगा। जब अवतार होता है तो ऐसे चमत्कार भी होते हैं। नए-नए कूप और बावड़ी मिल रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि, अभी जितनी खुदाई होगी, ऐसी चीजें और मिलेंगी।
पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि, नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना भारत के लिए शुभ है। भारत ने पूरी दुनिया में अपनी धाक पैदा की है।