Sharad Yadav Death: कद्दावर समाजवादी नेता शरद यादव (Sharad Yadav Death) का 75 वर्ष की उम्र में 12 जनवरी को गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल (Fortis Hospital) में निधन हो गया है। उनकी बेटी सुभाषिनी यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सुभाषिनी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘पापा नहीं रहे.’ आपको बता दें कि, समाजवादी नेता शरद यादव (Sharad Yadav) 4 बार बिहार के मधेपुरा सीट से सांसद रहे हैं। वे JDU के अध्यक्ष पद पर रहे इसके अलावा वो केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं।
सुभाषिनी राज राव राहुल गांधी से मिलकर खूब रोई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज सुबह उनके घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी शरद यादव (Sharad Yadav) के परिजनों से भी मिले। शरद यादव की बेटी और कांग्रेस नेता सुभाषिनी राज राव राहुल गांधी (Rahul gandhi) से मिलकर खूब रोई। राहुल गांधी (Rahul gandhi) उन्हें संभालते हुए दिखे।
मेरी दादी के साथ उनकी काफी राजनीतिक लड़ाई हुई
राहुल गांधी (Rahul gandhi) ने कहा, "मैंने शरद यादव (Sharad Yadav) जी से राजनीति के बारे में बहुत सीखा है। आज उनके निधन ने मुझे दुखी कर दिया है। राहुल गांधी ने कहा, मेरी दादी के साथ उनकी काफी राजनीतिक लड़ाई हुई थी। मगर उनके बीच सम्मान का रिश्ता था। राजनीति के बारे में मैंने उनसे बहुत सीखा है, शरद यादव (Sharad Yadav) जी नहीं रहें। उन्होंने राजनीति में अपनी इज्जत हमेशा बनाएं रखी क्योंकि राजनीति में सम्मान खोना बहुत आसान होता है।"
किडनी की समस्या से परेशान थे
75 वर्षीय शरद यादव (Sharad Yadav) के परिवार वालों ने कहा कि, उन्हें किडनी की समस्या थी और वह डायलिसिस पर थे। वो काफी वक्त से किडनी की समस्या से परेशान थे। शरद यादव के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने बताया कि “शरद यादव को अचेत अवस्था में हॉस्पिटल लाया गया था। वो गुरुवार की रात अपने छतरपुर आवास पर बेहोश हो गए थे। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। लेकिन उन्हें बचाया न जा सका। गुरुवार देर रात 10:19 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर जताया दुख
राहुल गांधी (Sharad Yadav) ने ट्वीट कर कहा कि, ”शरद यादव जी समाजवाद के पुरोधा होने के साथ एक विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उनके शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। देश के लिए उनका योगदान सदा याद रखा जाएगा।
Comments (0)