नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन के तहत कांग्रेस और AAP के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है। दिल्ली में कांग्रेस 3 और आप 4 सीट पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात में कांग्रेस 24 और आप 2 (भरूच और भावनगर) में प्रत्याशी उतारेगी। वहीं हरियाणा में कांग्रेस 9 और आप 1 (कुरुक्षेत्र) सीट पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने बताया कि, चंडीगढ़ में कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारेगी। गोवा में भी कांग्रेस ही दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
दिल्ली में कांग्रेस 3 और आप 4 सीट पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात में कांग्रेस 24 और आप 2 (भरूच और भावनगर) में प्रत्याशी उतारेगी।
Comments (0)