हिमंता बिस्वा सरमा आज लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11:40 बजे वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होगा।
चार विधायक भी बनेंगे मंत्री
मुख्यमंत्री के साथ चार विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इनमें रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग शामिल हैं। इन नामों की घोषणा खुद हिमंता बिस्वा सरमा ने की।
PM मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
सोमवार रात गुवाहाटी पहुंचे PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार रात ही गुवाहाटी पहुंच गए थे। एयरपोर्ट पर BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
पुराने चेहरों पर फिर भरोसा
अतुल बोरा और चरण बोरो पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। अजंता नियोग भी पूर्व कैबिनेट का हिस्सा थीं। वहीं रामेश्वर तेली पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं और लंबे राजनीतिक अनुभव के चलते उन्हें कैबिनेट में जगह दी जा रही है।
कई बड़े नेता समारोह में होंगे शामिल
समारोह में राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, चिराग पासवान और कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रह सकते हैं।