गुवाहाटी - हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की सत्ता फिर संभाल ली है। गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
भाजपा समर्थकों का उत्साह देखने को मिला
समारोह के दौरान पूरे मैदान में भाजपा समर्थकों का उत्साह देखने को मिला। पार्टी नेताओं ने इसे असम में भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर जनता के भरोसे का प्रतीक बताया। हिमंत बिस्वा सरमा ने शपथ लेने के बाद राज्य के विकास, सुशासन और सुरक्षा को अपनी सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार असम को विकास के नए दौर में ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मैं सरमा को बधाई देता हूं - सीएम धामी
हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली इस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, मैं सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
अब ये असम के विकास के 5 साल होंगे - सीएम फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि, आज बहुत खुशी का दिन है। असम में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और हिमंत बिस्वा सरमा पर जो विश्वास दिखाया है, उसके लिए मैं असम की जनता को प्रणाम करता हूं। मेरा विश्वास है कि 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार असम बदला है, अब ये असम के विकास के 5 साल होंगे।
ये हिमंत बिस्वा सरमा की मेहनत है - सीएम रेखा
हिमंत बिस्वा सरमा के सीएम पद की शपथ पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि, हम सबके लिए बहुत सुखद दिन है। असम में तीसरी बार भाजपा सरकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बन रही है। ये हिमंत बिस्वा सरमा की मेहनत है जिन्होंने असम में हर एक व्यक्ति के लिए बहुत सुंदर कार्य किया और जनता ने भी पूरा विश्वास और आशीर्वाद उन्हें दिया।
सरमा असम को अनंत ऊंचाइयों तक ले जाएंगे - शिवराज
वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर कहा कि, विकसित भारत के लिए विकसित असम डबल इंजन की सरकार ने बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से हिमंत बिस्वा सरमा इसे अनंत ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
सरमा को बहुत-बहुत शुभकामनाएं - सीएम साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, असम में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है। हिमंत बिस्वा सरमा दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
सरमा की अगवाई में असम का सर्वांगीण विकास होगा - मौर्य
वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, असम में तीसरी बार भाजपा-NDA सरकार बनने से उत्तर प्रदेश के लोग भी झूम रहे हैं। तीसरी बार भाजपा सरकार बनना एक संदेश है कि भाजपा जहां एक बार आती है वहां बार-बार आती है। उसका कारण हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और हिमंत बिस्वा सरमा की अगवाई में असम का सर्वांगीण विकास।
मैं सरमा को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देना हूं - सीएम सावंत
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर कहा कि, सबसे पहले मैं हिमंत बिस्वा सरमा को दूसरी बार असम का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देना चाहूंगा। असम की जनता का धन्यवाद, जिन्होंने हमारी 'डबल इंजन' सरकार को असम में दोबारा चुना। सावंत ने आगे कहा कि, मैं इस शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहूंगा।
हिमंत बिस्वा सरमा को बहुत-बहुत बधाई - अनुप्रिया पटेल
हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि, हिमंत बिस्वा सरमा को बहुत-बहुत बधाई। तीसरी बार लगातार सरकार बनी है। हैट्रिक कायम हुई, शानदार जीत हुई है। ये दिखाता है कि जिस तरीके से NDA सरकार ने शांतिपूर्ण वातावरण कायम किया और विकास का नया अध्याय लिखा उसने जनता के भरोसे को जीता है। जनता ने अपने विश्वास की मोहर तीसरी बार लगाई है।
असम की जनता को मैं बधाई देता हूं - सीएम अधिकारी
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर कहा कि, असम की जनता को मैं बधाई देता हूं। बंगाल चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की बड़ी जीत हुई है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, आने वाले दिनों में ओडिशा, बिहार, असम, त्रिपुरा, सिक्किम में पीएम मोदी का जो सपना है पूर्वोदय का विकास उसके लिए काम करेंगे।