आज देशभर में रंगों का त्योहार होली बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है, लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उल्लास, उत्साह और उमंग के महापर्व रंगोत्सव होली की हार्दिक शुभकामनाएँ यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख-समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए यही कामना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, 'होली का त्योहार पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है. यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है. हर तरफ जिस प्रकार खुशियों के रंग बिखरे नजर आते हैं, वो हर किसी को उल्लास और आनंद से सराबोर कर जाता है.
Comments (0)