प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल दौरे का आज आखिरी दिन हैं। मोदी दौरे के दूसरे दिन सबसे पहले यरूशलम के होलोकॉस्ट मेमोरियल ‘याद वाशेम’ पहुंचे। यहां उन्होंने हिटलर के नाजी शासन में मारे गए 60 लाख यहूदियों को श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से भेंट की। इस दौरान राष्ट्रपति हर्जोग ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और पूरी दुनिया का ध्यान खींच रही है। वहीं, पीएम मोदी ने इजराइल के राष्ट्रपति को भारत आने का न्योता दिया।
मोदी-नेतन्याहू बैठक और UPI का ऐलान
फिर पीएम मोदी और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने द्विपक्षीय बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें घोषणा की गई कि इजराइल में अब भारतीय UPI पेमेंट सिस्टम भी लागू होगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत जल्द ही इजराइल के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) करेगा।
प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को इजराइल पहुंचे थे, जहां नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इसके बाद मोदी ने इजराइली संसद नेसेट को संबोधित किया। उन्हें संसद का सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ दिया गया। मोदी नेसेट को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने।
Comments (0)