अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच लगातार दो दिन से जंग जारी है। इस बीच मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीय नागरिकों और भारत में सुरक्षा की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इस दौरान CDS अनिल चौहान भी मौजूद रहे।बैठक में वेस्ट एशिया में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा और संकट की स्थिति में उनसे निपटने की रणनीति पर चर्चा की गई। फिलहाल वेस्ट एशिया का एयरस्पेस लगभग बंद है।
ईरान-इजराइल जंग के बीच पीएम मोदी के आवास पर सुरक्षा समिति की बैठक
ईरान में लगभग 10,000 भारतीय नागरिक पढ़ाई और काम कर रहे हैं, जबकि इजराइल में 40,000 से अधिक भारतीय रहते हैं। गल्फ और वेस्ट एशिया में कुल करीब 90 लाख भारतीय निवासरत हैं।
पीएम मोदी ने UAE प्रेसिडेंट से कहा- हम आपके साथ
पीएम ने X पर एक पोस्ट में बताया कि उन्होंने UAE के प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। उन्होंने UAE पर हुए हमलों की निंदा की।पीएम ने लिखा- भारत इस मुश्किल समय में UAE के साथ खड़ा है। वहां रहने वाले भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हम तनाव कम करने, शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं।
Comments (0)