भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 12 जनवरी 2026 को अपना नया अंतरिक्ष मिशन लॉन्च करने जा रहा है। इसरो का PSLV-C62 रॉकेट पृथ्वी अवलोकन उपग्रह EOS-N1 (अन्वेषा) सहित कुल 15 अन्य सह-यात्री उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित करेगा। ISRO ने बताया कि रॉकेट और उपग्रह का इंटीग्रेशन पूरा हो चुका है और प्री-लॉन्च जांच जारी है। यह मिशन सुबह 10:17 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लॉन्च पैड से उड़ान भरेगा।
भारत की रिमोट सेंसिंग क्षमताओं को और मजबूत करेगा
EOS-N1 उपग्रह कृषि, शहरी नक्शांकन और पर्यावरण निगरानी के लिए भारत की रिमोट सेंसिंग क्षमताओं को और मजबूत करेगा। इस मिशन में स्पेन की एक स्टार्टअप कंपनी का Kestrel Initial Technology Demonstrator (KID) भी शामिल है। यह एक छोटा प्रोटोटाइप है, जिसे कक्षा में भेजने के बाद पृथ्वी के वायुमंडल में वापस लाया जाएगा और दक्षिण प्रशांत महासागर में गिराया जाएगा।
2017 में PSLV ने एक साथ 104 उपग्रह लॉन्च कर विश्व रिकॉर्ड भी बनाया था
यह मिशन NewSpace India Limited (NSIL) द्वारा संचालित इसरो का 9वां व्यावसायिक मिशन होगा। PSLV-C62, PSLV की 64वीं उड़ान और PSLV-DL वेरिएंट का पांचवां मिशन है। PSLV ने पहले भी चंद्रयान-1, मंगलयान, आदित्य-L1 और एस्ट्रोसैट जैसे महत्वपूर्ण मिशन सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। 2017 में PSLV ने एक साथ 104 उपग्रह लॉन्च कर विश्व रिकॉर्ड भी बनाया था।
Comments (0)