महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार को मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के समय ट्रक में 100 से अधिक लोग सवार थे।
ट्रक में 100 से ज्यादा लोग सवार थे
जानकारी के अनुसार, डहाणू तहसील के बापूगांव से बड़ी संख्या में लोग एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान धानीवरी गांव के पास सामने से आ रहे कंटेनर से ट्रक की भिड़ंत हो गई।
ट्रक-कंटेनर की टक्कर में 12 की मौत, 25 घायल
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क पर पलट गए और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कई लोग ट्रक के नीचे फंस गए। मृतकों और घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया।