कोटा - देशभर में आज रंगों के त्योहार होली का पर्व बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कैथूनीपोल क्षेत्र में स्थानीय लोगों के साथ होली का उत्सव मनाया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता बिरला ने लोगों को होली की शुभकामनाएं और बधाई दी।
होली का पर्व सभी के जीवन में खुशी लेकर आता है
भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता ओम बिरला ने इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, होली का पर्व सभी के जीवन में खुशी और उल्लास लेकर आता है। हमें लोगों के जीवन में खुशी लाने का प्रयास करना चाहिए। यह उत्साह, उमंग और भाईचारे का पर्व है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, यहाँ के लोग मेरा परिवार हैं और हर त्यौहार अपने परिवार के बीच मनाया जाता है। मेरी कोशिश रहती है कि जब भी मैं कोटा में रहूँ, अपने परिवार के बीच होली का त्यौहार मनाऊँ।
स्थानीय नागरिकों ने जमकर खेली होली
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का यह अंदाज लोगों के बीच काफी स्नेहपूर्ण और पारिवारिक रूप में देखा गया। स्थानीय नागरिकों ने भी बीजेपी नेता के साथ रंग खेलकर और मिठाई बाँटकर होली का आनंद लिया।
Comments (0)