देश में पेट्रोल और डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। मंगलवार को ईंधन की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह एक हफ्ते से भी कम समय में दूसरी बार की गई वृद्धि है। इससे पहले पिछले शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।
दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के नए दाम
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद यह 97.77 रुपए से बढ़कर 98.64 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल भी 91 पैसे महंगा होकर 90.67 रुपए से बढ़कर 91.58 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
कोलकाता में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में 96 पैसे की सबसे तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह अब 109.70 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल 94 पैसे महंगा होकर 96.07 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
मुंबई में भी बढ़े दाम
मुंबई में पेट्रोल 91 पैसे महंगा होकर 107.59 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल की कीमत 94 पैसे बढ़कर 94.08 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
चेन्नई में भी बढ़ोतरी जारी
चेन्नई में पेट्रोल 82 पैसे बढ़कर 104.49 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं डीजल की कीमत 86 पैसे बढ़कर 96.11 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
आम जनता पर असर
डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुओं पर पड़ता है। इससे मालभाड़ा बढ़ने की संभावना रहती है, जिससे सब्जियां, फल और अन्य जरूरी सामान महंगे हो सकते हैं।