नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने 23वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख का ऐलान कर दिया है। तारीख सामने आते ही देशभर के किसान अपने खाते का स्टेटस और बेनिफिशियरी लिस्ट चेक करने में जुट गए हैं। अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो घर बैठे आसानी से अपना ताजा स्टेटस और लाभार्थी सूची में नाम चेक कर सकते हैं।
20 जून को आएगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जाएगी। इस दिन देश के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इससे पहले किस्त को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब आधिकारिक तारीख सामने आने के बाद किसानों का इंतजार खत्म हो गया है।
ऐसे चेक करें PM Kisan Yojana का ताजा स्टेटस
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी अगली किस्त आएगी या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें-
Step 1: सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
Step 2: होम पेज पर दिखाई देने वाले "Know Your Status" विकल्प पर क्लिक करें।
Step 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
Step 4: इसके बाद "Get Data" पर क्लिक करें।
इतना करते ही आपके सामने आपकी सभी किस्तों की जानकारी और वर्तमान स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
बेनिफिशियरी लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके गांव की लाभार्थी सूची में आपका नाम शामिल है या नहीं, तो यह प्रक्रिया अपनाएं—
पीएम किसान पोर्टल पर जाएं।
Beneficiary List विकल्प चुनें।
अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें।
इसके बाद "Get Report" पर क्लिक करें।
इसके बाद आपके गांव की पूरी लाभार्थी सूची खुल जाएगी, जिसमें आप आसानी से अपना नाम खोज सकते हैं।
किन कारणों से रुक सकती है किस्त?
e-KYC अधूरी होना
आधार और बैंक खाते की जानकारी में गड़बड़ी
भूमि सत्यापन पूरा न होना
बैंक खाते का NPCI से लिंक न होना
ऐसी स्थिति में किसानों को जल्द से जल्द अपनी जानकारी अपडेट करा लेनी चाहिए, ताकि 23वीं किस्त का लाभ समय पर मिल सके।