अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष की आग केवल इन देशों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरा मध्य पूर्व क्षेत्र इससे प्रभावित है। भारत भी स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है।
जानिए क्या हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाड़ी क्षेत्र के दो प्रमुख नेताओं से बातचीत की और वहां हुए हमलों तथा भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की।प्रधानमंत्री मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से फोन पर बातचीत की। इसके अलावा, कुवैत के युवराज शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से भी उन्होंने बातचीत की।
इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों में हुए हमलों पर चिंता जताई और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर चर्चा की।
Comments (0)