प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 3 मार्च को सुबह 11:15 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “सतत और सशक्त आर्थिक विकास” विषय पर आयोजित बजट-पश्चात वेबिनार को संबोधित करेंगे। इस वेबिनार के अंतर्गत चार अलग-अलग सत्र होंगे, जिनमें शामिल हैं –
- विनिर्माण, औद्योगिक उन्नयन और रणनीतिक क्षेत्र
- लघु एवं मध्यम उद्यम, वित्त और बाजार पहुंच
- शहरी आर्थिक क्षेत्र
- अवसंरचना, रसद और माल ढुलाई
इन चर्चाओं का उद्देश्य औद्योगिक विस्तार, तकनीकी नेतृत्व को मजबूत करना और महत्वपूर्ण क्षेत्रों की नींव को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे दूरदर्शी सुधारों पर प्रकाश डालना है। वेबिनार का मुख्य फोकस इन प्राथमिकताओं को ठोस कार्यों में परिणत करना होगा। इसके लिए उद्योग जगत के विशेषज्ञों और प्रतिभागियों के व्यावहारिक अनुभव से मार्गदर्शन लिया जाएगा, जिससे नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
Comments (0)