ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के बाद पश्चिमी एशिया में संकट की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि भारत विश्व में शांति और स्थिरता का पक्षधर है और क्षेत्र में तनाव के समाधान के लिए हमेशा बातचीत और कूटनीति के पक्ष में रहेगा।
भारत कूटनीति से समाधान के पक्ष में है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, विश्व में तनाव चल रहा है। भारत शांति और स्थिरता का पक्षधर है और भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। भारत सभी देशों के साथ मिलकर काम करेगा। भारत बातचीत, कूटनीति से समाधान के पक्ष में है।
आपको बता दें कि, पीएम मोदी का यह बयान न केवल भारत की अंतरराष्ट्रीय नीति को रेखांकित करता है बल्कि यह भी दर्शाता है कि भारत सभी पक्षों के साथ संतुलित और सकारात्मक संबंध बनाए रखने का प्रयास करता है।
भारत की कूटनीतिक पहल
भारत ने संकट प्रभावित देशों के नेताओं से संवाद और संपर्क बढ़ाने का मार्ग अपनाया।
विदेश नीति विशेषज्ञों के अनुसार, भारत का यह रुख क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने और नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।
पीएम मोदी ने सीसीएस (कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारत के व्यापक दृष्टिकोण पर जोर दिया।
Comments (0)