भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूट्यूब पर एक नया डिजिटल मुकाम हासिल कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर 30 मिलियन (3 करोड़) से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो गए हैं, जिससे वे दुनिया के सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए हैं।
ट्रंप और अन्य नेताओं से कहीं आगे
पीएम मोदी के सब्सक्राइबर्स की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लगभग 7 गुना अधिक है। यह आंकड़ा उनके डिजिटल प्रभाव और वैश्विक जुड़ाव को दर्शाता है। भारत में भी कोई अन्य नेता इस मामले में उनके करीब नहीं है। आपको बता दें कि, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के यूट्यूब सब्सक्राइबर्स की तुलना में पीएम मोदी के सब्सक्राइबर्स लगभग 3 गुना, जबकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के चैनलों से 4 गुना अधिक हैं।
वैश्विक रैंकिंग
पीएम मोदी पहले से ही यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाले नेता बने हुए थे। 30 मिलियन तक पहुंचने के बाद उनकी स्थिति और मजबूत हो गई है। इसके बाद दूसरे नंबर पर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो हैं, जिनके पास करीब 6.6 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रंप 4 मिलियन के साथ चौथे नंबर पर हैं।
अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पीएम मोदी का प्रभाव
फेसबुक: 54 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स
इंस्टाग्राम: 100 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स
X (पूर्व ट्विटर): 106 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स
यह रिकॉर्ड प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक डिजिटल मौजूदगी और सोशल मीडिया पर नेतृत्व को साबित करता है।
Comments (0)