प्रतीक यादव का निधन हो गया है। वह 38 वर्ष के थे। जानकारी के मुताबिक, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एक हफ्ते पहले मेदांता अस्पताल में थे भर्ती
बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले खराब स्वास्थ्य के चलते प्रतीक यादव को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार होने के बाद उन्हें घर लाया गया था।
अखिलेश और डिंपल यादव मिलने पहुंचे थे
मेदांता में भर्ती रहने के दौरान अखिलेश यादव और डिंपल यादव भी उनसे मिलने पहुंचे थे।
अपर्णा यादव के पति थे प्रतीक यादव
प्रतीक यादव भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे। अपर्णा यादव वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।
राजनीति से दूर रहते थे प्रतीक
हालांकि प्रतीक यादव राजनीतिक परिवार से जुड़े थे, लेकिन उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखी। वह मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे।
फिटनेस को लेकर थे बेहद गंभीर
प्रतीक यादव फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहते थे और सोशल मीडिया पर अक्सर वर्कआउट और फिटनेस से जुड़े पोस्ट साझा करते थे। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।