राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने राज्य की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देने के लिए तीन प्रमुख शहरों के नाम बदलने की घोषणा की है। माउंट आबू का नाम अब आबूराज होगा, कामां का नाम कामवन और जहाजपुर का नाम यज्ञपुर किया जाएगा।
माउंट आबू अब होगा आबू राज
मुख्यमंत्री भजनलाल ने बताया कि यह निर्णय स्थानीय जनभावनाओं और ऐतिहासिक तथ्यों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इन नाम परिवर्तनों के माध्यम से क्षेत्रों की प्राचीन पहचान और ऐतिहासिक महत्व को जीवंत करने का प्रयास किया गया है।
माउंट आबू को पवित्र तीर्थ स्थल के रूप में मान्यता दिलाने के लिए स्थानीय निकाय की तरफ से आबूराज तीर्थ नाम का प्रस्ताव भेजा गया था। डीग जिले के कामां का नाम कामवन करने और पौराणिक संदर्भों के आधार पर जहाजपुर को यज्ञपुर नाम देने की मांग भी स्थानीय स्तर पर उठी थी।
Comments (0)