तृणमूल कांग्रेस के सांसद और महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रविवार को निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि एक करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम हटाने का लक्ष्य पहले से ही तय कर लिया गया था। भाजपा नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि ‘1.2 करोड़ नाम’ काटे जाएंगे और अब हटाए गए तथा विचाराधीन नामों की संख्या उसी आंकड़े के करीब पहुँच गई है।
सुप्रीम कोर्ट का रुख
अभिषेक बनर्जी ने संकेत दिया कि तृणमूल कांग्रेस इस मुद्दे पर फिर सुप्रीम कोर्ट जाएगी और अंतिम मतदाता सूची अदालत में पेश करेगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी चाहे जितनी कोशिश कर ले, 2026 में उसकी सीटें 50 से ऊपर नहीं जा पाएंगी।
ममता बनर्जी का ऐलान
मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि वह 6 मार्च को धरना देंगी। उनका कहना है कि SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं के नाम मनमाने तरीके से हटाए जा रहे हैं और यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
Comments (0)