देश में मॉनसून अब अपने अंतिम चरण में है, लेकिन विदाई से पहले कई राज्यों में इसका रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। सितंबर के दूसरे सप्ताह में उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत तक कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 12 सितंबर यानी आज कई राज्यों में बारिश, आंधी और गरज-चमक को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड का खतरा भी बना हुआ है।
दिल्ली में आज बारिश के आसार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिल्ली में बारिश का दौर 16 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है। हालांकि, 13 से 16 सितंबर के बीच राजधानी में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
UP से झारखंड तक बारिश का दौर
उत्तर प्रदेश में मॉनसून सक्रिय बना हुआ है। शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भी कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। हालांकि, राज्य के लिए फिलहाल कोई बड़ा चेतावनी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बिहार के कई जिलों में आज मौसम सक्रिय रह सकता है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। झारखंड में भी कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है।
राजस्थान से छत्तीसगढ़ तक अलर्ट
राजस्थान के कई इलाक। पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। हरियाणा में भी कई जगह बादल छाए रहने और गरज-ों में आज भारी बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। हरियाणा में भी कई जगह बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश
पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने असम, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारत की बात करें तो केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश का अलर्ट
पहाड़ी राज्यों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में आज गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश के सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, सिरमौर, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में भारी बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। जम्मू-कश्मीर के भी कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।