नई दिल्ली में 18वें BRICS लीडर्स समिट के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक पाबंदियां और डायवर्जन लागू करने की घोषणा की है। ये प्रतिबंध सुबह 9:30 बजे से रात 9:30 बजे तक लागू रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत राष्ट्राध्यक्षों और अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों की आवाजाही के दौरान आम वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।
भारत मंडपम के आसपास का इलाका रहेगा नियंत्रित
ट्रैफिक प्लान के मुताबिक, भारत मंडपम के आसपास के इलाके को तय समय के दौरान आम वाहनों की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र माना जाएगा। सेंट्रल दिल्ली, नई दिल्ली और लुटियंस ज़ोन के कई महत्वपूर्ण कॉरिडोर को भी नियंत्रित मार्ग के तौर पर चिह्नित किया गया है। इनमें सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, इंडिया गेट गोल चक्कर, मथुरा रोड और भैरों मार्ग से जुड़े प्रमुख हिस्से शामिल हैं।
कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन
आम लोगों की आवाजाही में कम से कम परेशानी हो, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने कई डायवर्जन पॉइंट बनाए हैं। इन स्थानों से ट्रैफिक को रिंग रोड और बाहरी आर्टेरियल लिंक समेत वैकल्पिक मार्गों की ओर भेजा जाएगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।
दिल्ली पुलिस ने मेट्रो इस्तेमाल करने की दी सलाह
दिल्ली पुलिस ने लोगों को ट्रैफिक प्रतिबंधों के दौरान निजी वाहनों की बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट, खासकर दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। पुलिस ने यात्रियों से डायवर्जन रूट और सड़क पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
इमरजेंसी सेवाओं को मिलेगी आवाजाही की अनुमति
एडवाइजरी के अनुसार, ट्रैफिक प्रतिबंधों के बावजूद आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी एडवाइजरी में लोगों से पहले से यात्रा की योजना बनाने, जहां तक संभव हो मेट्रो का इस्तेमाल करने और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखने की अपील की है।
12-13 सितंबर को होगा 18वां BRICS शिखर सम्मेलन
भारत अपनी 2026 BRICS चेयरशिप के तहत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में 18वें BRICS लीडर्स समिट की मेजबानी कर रहा है। इस वर्ष भारत ने समिट के लिए “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” थीम रखी है। सम्मेलन में विकास, सस्टेनेबिलिटी और इन में 11 देश शामिल हैं—ब्राज़ील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब,ोवेशन जैसे मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा होने की उम्मीद है।
11 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
BRICS समूह में वर्तमान में 11 देश शामिल हैं—ब्राज़ील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात (UAE)। इन देशों के नेता और प्रतिनिधि नई दिल्ली में होने वाले इस महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। सुरक्षा कारणों से राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।