पूर्व केंद्रीय मंत्री नेता अनुराग ठाकुर ने युवाओं को राजनीति और नेतृत्व में भागीदारी के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से नया लीडरशिप फैलोशिप प्रोग्राम लॉन्च किया। यह पहल 16 से 29 साल के युवाओं के लिए खुली है और इसमें ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है
भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया साइट x पर एक पोस्ट में लिखा है कि, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। भारत में युवाओं की सबसे अधिक आबादी है। युवाओं का राजनीति के क्षेत्र में आना बहुत आवश्यक है। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि, हमने लीडरशिप फैलोशिप प्रोग्राम शुरू कराया है। इसमें मात्र 20 दिनों में हिमाचल प्रदेश के 8,000 से अधिक युवाओं ने रजिस्ट्रेशन किया है।
युवाओं का राजनीति में रुझान है
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि, इससे स्पष्ट तौर पर पता चलता है कि युवाओं का राजनीति में रुझान है... इसके तहत अनेक चीजों पर युवाओं को पायदान मिलेगा जिसका नाम है, युवा चेंज मेकर। इसमें केवल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना है। इससे 16 साल से लेकर 29 साल तक के युवा जुड़ सकते हैं। इसमें 1 लाख 21 हजार रुपए सालाना मिलेंगे। उन्होंने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के कारण 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं।
Comments (0)