बागेश्वर बाबा की सनातन यात्रा में शामिल होंगे मुसलमान!
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आज शुक्रवार 7 नवंबर को दिल्ली से वृंदावन तक ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ की शुरुआत कर दी है। 10 दिवसीय यह पदयात्रा 7 नवंबर से 16 नवंबर तक चलेगी और दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के इलाकों से गुजरेगी।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 8 hours ago
69
0
...

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आज शुक्रवार 7 नवंबर को दिल्ली से वृंदावन तक ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ की शुरुआत कर दी है। 10 दिवसीय यह पदयात्रा 7 नवंबर से 16 नवंबर तक चलेगी और दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के इलाकों से गुजरेगी। इस यात्रा में साधु-संतों द्वारा धर्म ध्वज सौंपने, महामंडलेश्वरों के आशीर्वचन, राष्ट्रगान, हनुमान चालीसा पाठ और हिंदू एकता की शपथ जैसे कार्यक्रम होंगे।

पदयात्रा से पहले बागेश्वर बाबा ने कहा, '7 नवंबर से 16 नवंबर तक 3 राज्यों की यात्रा है, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश। यह हमारी जिंदगी की दूसरी पदयात्रा है। हम सिर्फ हिंदुओं में जागृति चाहते हैं। जातिवाद और भेदभाव को जड़ से खत्म करना है।'बागेश्वर बाबा ने कहा है कि यह यात्रा मुसलमानों के खिलाफ नहीं है बल्कि हिंदुओं के समर्थन में है।

इससे पहले बागेश्वर बाबा ने दावा किया कि यह पहला अवसर है जब उनकी यात्रा का समर्थन इस्लाम धर्म के लोगों ने किया है। फैज खान के नेतृत्व में तीन सैकड़ा से अधिक मुस्लिम समाज के लोग यात्रा में चलेंगे। विगत दिनों दिल्ली में मुस्लिम समाज के लोगों के साथ उन्होंने बैठक की थी जिसमें समाज के सभी लोगों ने बाबा की यात्रा का समर्थन करते हुए साथ चलने का भरोसा दिया था। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के माध्यम से लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है इसलिए वे यात्रा में साथ चलेंगे।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
एमपी के पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों में पढ़ाई जाएगी गीता
मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण केंद्रों में अब रंगरूटों को भगवद गीता का पाठ कराया जाएगा। एडीजी (ट्रेनिंग) राजा बाबू सिंह ने राज्य के सभी आठ पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि नए आरक्षकों के लिए नियमित ‘गीता पाठ सत्र’ शुरू किए जाएं।
27 views • 7 hours ago
Ramakant Shukla
''भावान्तर योजना” में सोयाबीन का प्रति क्विंटल मॉडल रेट 4,000 रुपए से अधिक तय - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार किसान हितैषी है और उनके कल्याण के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 'भावान्तर योजना' में सोयाबीन का प्रति क्विंटल मॉडल रेट 4,000 रुपए से अधिक तय किया गया है।
57 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
MP के सबसे बड़े दानदाता बने विनोद अग्रवाल
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध कोयला कारोबारी विनोद अग्रवाल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि व्यापार के साथ अगर सेवा का भाव जुड़ जाए, तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाना संभव है। एडेलगिव हुरून इंडिया फिलैंथ्रॉपी 2025 की सूची में उन्हें देशभर में 71वां स्थान मिला है, जबकि मध्य प्रदेश में वे लगातार पांचवीं बार पहले स्थान पर रहे हैं।
32 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
बागेश्वर बाबा की सनातन यात्रा में शामिल होंगे मुसलमान!
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आज शुक्रवार 7 नवंबर को दिल्ली से वृंदावन तक ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ की शुरुआत कर दी है। 10 दिवसीय यह पदयात्रा 7 नवंबर से 16 नवंबर तक चलेगी और दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के इलाकों से गुजरेगी।
69 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
अब हादसे से पहले बजेगा अलार्म! गूगल मैप देगा ब्लैक स्पॉट वार्निंग
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात विभाग में नवाचार करने जा रहा है। लोगों को यात्रा के दौरान गूगल मैप का उपयोग करने पर प्रदेश की सीमा में पड़ने वाले नेशनल हाईवे तथा राज्य हाईवे में जिन स्थानों पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र हैं वह ब्लैक स्पॉट वाहन चालकों को नजर आएंगे।
33 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉन्क्लेव शुरु, शामिल होंगी 55 से ज्यादा कंपनिया
MP के जबलपुर शहर में आज पहली बार भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 7 से शुरु हो चुका है। ये 9 नवंबर तक व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर स्टेडियम में होगा।
24 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे की शादी की चर्चा तेज
ग्वालियर राजघराने के महाराज और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे युवराज महान आर्यमन सिंधिया के शादी की चर्चा अक्सर होते रहती है। सोशल मीडिया पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की कही बात से युवराज की शादी की चर्चा और तेज हो गई है।
36 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
भोपाल में होगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इज्तिमा, देश-विदेश से आते हैं 15 लाख लोग
प्रदेश की राजधानी और भारत के बीचो बीच स्थित शहर भोपाल में इसी माह शुक्रवार 14 नवंबर 2025 से लेकर 17 नवंबर 2025 के बीच विश्व के दूसरे सबसे बड़े सालाना आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आयोजन होने जा रहा है। शहर के ईंटखेड़ी इलाके में स्थित करीब 110 एकड़ के मैदान में पंडाल लगाया जा रहा है।
50 views • 9 hours ago
Ramakant Shukla
वर्ल्ड चैंपियन ‘क्रांति’ का सम्मान,छतरपुर में बनेगा विश्वस्तरीय स्टेडियम,CM का ऐलान
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता खिलाड़ी क्रांति गौड़ का शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में सम्मान किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य को क्रांति जैसी प्रतिभाशाली बेटियों पर गर्व है, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने घोषणा की कि क्रांति के पिता मुन्ना सिंह, जो वर्तमान में निलंबित हैं, उन्हें पुलिस विभाग में पुनः बहाल किया जाएगा। साथ ही, छतरपुर में एक विश्वस्तरीय स्टेडियम के निर्माण की भी घोषणा की
32 views • 9 hours ago
Richa Gupta
मध्य प्रदेश में 14 नवंबर से शुरू होगा राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह 2025, जानिए कार्यक्रम की खास बातें
सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने गुरुवार को मंत्रालय में सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी 14 से 20 नवम्बर राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह तथा अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के समापन समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
82 views • 16 hours ago
...